फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tehsildar on charges of land grab including 12 sued

Chitrakoot News: जमीन कब्जे के आरोप में तहसीलदार समेत 12 पर मुकदमा

Sun, 11 Jun 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 11 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar on charges of land grab

including 12 sued
मऊ(चित्रकूट)। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आदिवासी की जमीन कब्जा करने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत 12 लोगों के खिलाफ मऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच मऊ सीओ कर रहे हैं। मामला करीब 30 साल पुराना है।
विज्ञापन

औझर निवासी आदिवासी अंगनूराम कोल ने बताया कि उसकी नानी सुखवंती पत्नी सुखराम कोल के नाम जो जमीन थी। जो फसली में उसकी मां जलोलिया के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुई थी। इस जमीन में वह अपने भाईयों समेत काबिज रहा है। लगभग 30 साल पहले गांव के अमर सिंह ने रजकुवरिया व सुरतिया के नाम तत्कालीन लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार मऊ से साठगांठ कर राजस्व अभिलेख में फर्जी कागजात तैयार कर आदेश कराया है। यह आदेश खतौनी में दर्ज है। उसने जब फाइल तलाशी व नकल लेने का प्रयास किया तो संबंधित आदेश नंबर ही फर्जी निकला।
विज्ञापन

मऊ थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच सीओ राजकमल कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि इस मामले में पहले भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी हैंं इसकी जानकारी जुुटाई जा रही है। फिलहाल जांच शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed