फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager struck by dilapidated wire; villagers create an uproar.

Chitrakoot News: जर्जर तार की चपेट में आई किशोरी, ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager struck by dilapidated wire; villagers create an uproar.
फोटो 21 सीकेटीपी 18 सीएचसी में भर्ती किशोरी। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाढ़ प्रभावित नहरा गांव में सोमवार को जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

नहरा निवासी ज्ञानचंद श्रीवास ने बताया कि उसकी बेटी नेहा (16) सुबह घर के पास से गुजर रही थी, तभी नीचे लटके जर्जर तार को छू गई और करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी पहाड़ी ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर हैं। बाढ़ और बारिश से खतरा और बढ़ गया है। शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली लाइनों और खंभों का तत्काल निरीक्षण कर जर्जर तार बदले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed