{"_id":"6a85f66c66a7d205cd0b5c18","slug":"teenager-dies-after-tractor-overturns-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135212-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
विज्ञापन
परिजन ने ट्रैक्टर चालक पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगढ़ (चित्रकूट)। जमिरा कॉलोनी में मंगलवार शाम ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक सोनू विश्वकर्मा पर समय पर इलाज न कराने और घटना छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।
गोलू (12) राजापुर थाना के पश्चिम नाका निवासी अनिल केसरवानी का बेटा था। वह अक्सर ट्रैक्टर मालिक सोनू विश्वकर्मा के साथ ट्रैक्टर पर चला जाता था। मंगलवार शाम करीब चार बजे सोनू गोलू को अपने साथ जुताई के लिए ले गया था। जुताई करते समय ट्रैक्टर खेत में फंस गया। उसे निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया और गोलू उसके नीचे दब गया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद चालक गोलू को घर लाया। उसने गोलू की तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पिता अनिल केसरवानी ने आरोप लगाया कि सोनू बेटे को बहला कर अपने साथ ले गया था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद समय पर इलाज नहीं कराया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से गोलू की मौत हुई है। उन्होंने आरोपों की जांच करने की बात कही।