{"_id":"69b5a6c8b58f9a5c5f0ec0d5","slug":"teenager-burnt-alive-while-connecting-power-lines-cousin-suffered-burn-injuries-while-trying-to-save-him-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128302-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली तार जोड़ने समय जिंदा जला किशोर, बचाने में चचेरा भाई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली तार जोड़ने समय जिंदा जला किशोर, बचाने में चचेरा भाई झुलसा
Sat, 14 Mar 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 20 करंट लगने से झुलसे सुनील को संभालती महिलाएं। संवाद
राजापुर/चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार को बिजली की तार जोड़ते समय एक किशोर जिंदा जल गया। वहीं बचाने में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुट गई है। किशोर को जिंदा जलते देख सभी की रूह कांप गई।
अमवा गांव निवासी छोटेलाल निषाद ने बताया कि उसका बेटा बुद्धराज निषाद (15) और भतीजा सुनील निषाद (28) गांव के पास गेहूं के खेत में लगे बिजली के खंभे में तार जोड़ने गए थे। तभी बेटा करंट की चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा। भतीजे ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सका और स्वयं झुलस गया। बेटे को जलता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करंट की वजह से किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
भतीजे को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, वहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बताया कि खंभे से कई लोगों ने तार जोड़ रखी है। उसके तीन भाई पंकज, धर्मराज, रामकिशोर, दो बहन शिवकली, प्रियंका देवी व मां रामकन्या देवी हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई। तब तक किशोर की जलकर मौत हो चुकी थी। घायल को सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही सदर विधायक अनिल प्रधान ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।