फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teela dhansne se mahila ki maut

चित्रकूट : मिट्टी का टीला धंसने से महिला की मौत

Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
teela dhansne se mahila ki maut
सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी गांव के बाहर शनिवार सुबह मिट्टी खुदाई के दौरान टीला धंसने से महिला व दो किशोरी दब गईं। आस पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों किशोरी सही सलामत थीं, लेकिन महिला की हालत नाजुक थी। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेमरिया जगन्नाथवासी गांव निवासी चमेलिया (45) पत्नी पंचा वर्मा शनिवार सुबह बेटे छोटू व पड़ोस की दो अन्य किशोरियों के साथ घर की मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन

खुदाई के दौरान उसका बेटा कुछ दूरी पर खेल रहा था, तभी अचानक टीला धंसने से महिला व दो किशोरी मिट्टी में दब गईं। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के चार पुत्र व एक पुत्री है। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed