फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teachers enumerated the problems by protesting

Chitrakoot News: धरना देकर शिक्षकों ने समस्याएं गिनाईं

Tue, 05 Sep 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 05 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers enumerated the problems by protesting
चित्रकूट। समय से समस्याओं का निस्तारण न होने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना दिया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग को हर हाल में पूरा कराने और फोन के माध्यम से ली जाने वाली शिक्षकों की उपस्थिति बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर शिक्षकों की मांगे नहीं मानी जा रही है। वही, दूसरी ओर गलत सूचनाएं देकर शिक्षकों को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि मांगे नहीं मानी गई तो लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा। कई बार पुरानी पेंशन की बहाली कराने का आश्वासन मंत्रियोंं व अधिकारियों की ओर से दिया गया लेकिन इसका समाधान नहीं कराया जा रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे तक चले धरने के बाद बीएसए लव प्रकाश को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संयुक्त मंत्री आराधना सिंह, जिला मंत्री लवलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed