{"_id":"6046571c8ebc3ec44552f647","slug":"teacher-student-dm-market-city-chitrakutt-news-knp616401561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ लिख कर करेंगे देश का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ लिख कर करेंगे देश का नाम रोशन
विज्ञापन
फोटो-6- अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में दृष्टि आवासीय बालिका विद्यालय में संबोधन करतीं शिक्षिक?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर शहरभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाओं ने जहां स्वावलंबी बनकर देश के विकास में भागेदारी निभाने का संकल्प लिया। वहीं छात्राओं का भी हौसला देखते बना। सभी ने कहा कि वह पढ़ लिख कर देश का नाम रोशन करेंगी।
अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण अभियान ‘अपराजिता’ के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। दृष्टि संस्था की ओर से शंकर बाजार में गोष्ठी हुई। इसमें शिक्षिका रमा शुक्ला ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। वे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रद्धा मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। पूजा साहू ने कहा कि शिक्षित होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शंकर लाल गुप्ता, पंकज दुबे आदि मौजूद रहे।
महिला कल्याण विभाग की ओर से रामायण मेला में गोष्ठी हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान की अधिकारी प्रिया माथुर ने कहा कि महिलाओं के लिए कई योजना चलाई जा रही है। जिसका फायदा उन्हें उठाना चाहिए। जिला समन्वयक मीनू सिंह ने कहा कि महिलाएं पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक भागेदारी निभाएं। गोष्ठी में पुलिस विभाग की नेहा सिंह, स्वाती पांडेय, युवा कल्याण विभाग की वेदिका पांडेय, फूलमती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
महिला व बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय रानीपुर भट्ट में ग्रामीण महिलाओं के साथ संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गये कानून की जानकारी दी। डॉ. किरण त्रिपाठी ने शिक्षा के लिए चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर अंजू वर्मा, ममता तिवारी आदि मौजूद रहीं।