फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teacher,hospital,police,FIR,doctor

प्रसव के दौरान शिक्षिका की मौत, हंगामा

Sat, 20 Feb 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
teacher,hospital,police,FIR,doctor
फोटो-3- प्राइवेट अस्पताल में मौजूद डाक्टर को पकड़ कर पीटते स्थानीय लोग । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के पहाड़ी रोड में वनकट गांव के पास संचालित यशोदा नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा कर मौजूद स्टाफ को मारा पीटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम के डाक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। मृतका परिषदीय स्कूल में सहायक शिक्षक थी। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मृतका के भाई की तहरीर पर नर्सिंग होम के एक नामजद डॉक्टर समेत दो अज्ञात डॉक्टरों व एक कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसमें नर्सिंग होम के डॉ. राजेंद्र सिंह निवासी मप्र सतना को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर क्षेत्र के टिटिहरा गडरियनपुरवा के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात दीपिका कुशवाहा निवासी कालिंजर जिला बांदा अपने मायके चित्रकूट जिले के खुटहा गांव में रहती थी। प्रसव के लिए परिजनों ने शुक्रवार यानी 19 फरवरी की रात शहर के यशोदा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात में नवजात बच्चा हुआ पर मां की हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। आसपास के मौजूद लोगों ने अस्पताल के डॉक्टरों और मौजूद स्टाफ को पकड़कर पीटा इसी बीच नर्सिँग होम के गेट व खिड़की के कई शीशे टूट गए। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मृतका के भाई राकेश कुशवाहा ने दी तहरीर में बताया है कि बहन दीपिका कुशवाहा को जब अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना आपरेशन के प्रसव नहीं होगा। इसके लिए जिला अस्पताल से दो डाक्टर भी बुलाने होंगे। इसके लिए कुल 60 हजार रुपये का खर्च बताया। 35 हजार रुपये जमा करने के बाद बहन को भर्ती कर लिया। इसके बाद दो डॉक्टर भी आ गए। देर रात को ही प्रसूता ने नवजात बच्चे को जन्म दिया पर जच्चा की हालत खराब हो गई। खून चढ़ाने के नाम पर और रुपये की मांग की। इसके लिए दो लोगाें ने रक्तदान कर रक्त दिया पर हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बहन की मौत हो गई। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि प्रकरण की जानकारी है। यशोदा नर्सिंग होम का पंजीयन है। उधर, देर रात यशोदा नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और सरकारी डाक्टरों द्वारा आपरेशन करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति गठित की गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed