{"_id":"65a571d8948582b6c00c9899","slug":"take-the-sign-of-ram-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4360-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ले चला रे राम की निशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ले चला रे राम की निशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। श्रीरामचरण पादुका यात्रा सोमवार को भरतकूप से पूजन के बाद धूमधाम से निकाली गई। यात्रा अयोध्या तक जाएगी। भगवान श्रीराम की खडाऊं रूपी चांदी की चरण पादुका भव्य रथ पर रखी गई हैं।
जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह- जगह स्वागत किया गया। यात्रा में विदेशों से आए श्रद्धालु भी शामिल रहे। इसी दौरान रामभक्त ले चला रे राम की निशानी, शीश पर खड़ाऊ, अंखियों में पानी भजन से श्रद्धालु भाव विभोर होते रहे।
भरतकूप तीर्थ स्थल पर पहुुंचे सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ मंडलायुक्त व एडीजी ने रथ पर रखी चरण पादुका का पूजन कर हरी झंडी दिखाई। इसके बाद धूमधाम से चरणपादुका यात्रा निकली। जिसमें धर्मनगरी के साधू संतों सहित इंदौर से आए संत व श्रीलंका व थाईलैंड से आए श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन
यात्रा भरतकूप से चलकर खोही, तिराहे होते हुए रामायण मेला परिसर पहुंची। पहले दिन की यात्रा का समापन रामायण मेला परिसर पर हुआ। यह यात्रा 19 जनवरी को विभिन्न जिलों से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
ये रहे मौजूद :
कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सहित मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, एडीजी भानू भास्कर, डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित इंदौर के संत सत्य नारायण मौर्य, महंत दिव्य जीवनदास, कामदगिरि प्रमुखद्वार के संत मदनगोपालदास, महंत रामह्दय दास महंत रामजीदास, महंत सीताशरण महाराज, महंत जगतप्रसाद त्यागी, महंत सत्यप्रकाश सहित भाजपा नेता पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
कलाकारों ने प्रस्तुत किया नृत्य
चित्रकूट। श्रीराम चरणपादुका यात्रा में सांस्कृतिक दल के कलाकार भी साथ में चल रहे हैं। जिन्होंने यात्रा की शुरूआत होने पर बुंदेलखंडी सहित अन्य नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने श्रीराम के भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों ने बुंदेलखंड के राई नृत्य, सोहर व भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी।
आज रामायण मेला परिसर से निकलेगी यात्रा
चित्रकूट। यात्रा रामायण मेला परिसर में ठहरने के बाद आज मंगलवार 16 जनवरी को राजापुर की ओर निकलेगी। सुबह पहले कर्वी शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में पहुंचगी। इसके बाद यात्रा पहाड़ी कस्बा होते हुए गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली पहुंचेगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एसडीएम प्रमोद झा ने अधिकारियों की बैठक लेकर चरणपादुका यात्रा के व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)