{"_id":"6a95c4bbdd38f29e350adc9b","slug":"cm-mohan-yadav-distributed-relief-materials-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135701-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सीएम मोहन यादव ने वितरित की राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सीएम मोहन यादव ने वितरित की राहत सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 31 सीकेटीपी-52- बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सीएम मोहन यादव। संवाद
खोही (चित्रकूट)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को धर्मनगरी पहुंचे और सीधे मंदाकिनी नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और हुए नुकसान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उनके साथ में चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभाग के आयुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन मौजूद रहे। (संवाद)
बुंदेली सेना ने मुआवजा की मांग की
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी की बाढ़ में व्यापारियों, सब्जी और फूल कारोबारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मंदाकिनी की भयंकर बाढ़ में हर ओर तबाही का मंजर है। रामघाट में दुकानों में दो से तीन फीट मिट्टी की सिल्ट जमा हो गई। कुछ दुकानदारों के शटर टूट गए और सामान बह गया। बाढ़ अचानक बढ़ने से टेम्पो स्टैंड से लेकर पुरानी लंका, भरतघाट से लेकर पन्नालाल घाट तक व्यापारी हलाकान हुए। नदी किनारे सब्जी का व्यापार करने वाले कपसेठी, बहादुरपुर, गोबरिया, तरौहा, मालकाना और कर्वी के किसानों को भारी क्षति हुई है। (संवाद)
व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री से मुआवजे की मांग
फोटो 31 सीकेटीपी 53 प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते व्यापारी। व्यापारी
चित्रकूट। बाढ़ आपदा राहत के लिए जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में व्यापारियों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर अधिकतम मुआवजा दिलाने और बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरों प्रसाद मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अंकित केसरवानी, आईटी मंच उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, दिनेश केसरवानी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। (संवाद)