फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A population of 70,000 grappled with a drinking water crisis during the floods.

Chitrakoot News: बाढ़ में 70 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझी

Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A population of 70,000 grappled with a drinking water crisis during the floods.
फोटो 31 सीकेटीपी-19-पानी को लेकर सर जाती महिला। संवाद
फोटो 31 सीकेटीपी-19-पानी को लेकर सर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन


फोटो 31 सीकेटीपी-20-टैंकर के पास पानी भरने की लगी लाइन। संवाद
शहर सहित तरौंहा और रामघाट क्षेत्र में पेयजल संकट


टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए मची मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी में आई बाढ़ के बाद शहर सहित तरौंहा और रामघाट क्षेत्र में पेयजल संकट ने तकरीबन 70 हजार की आबादी की परेशानी और बढ़ा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से इंटेकवेल डूब गया, जिससे पूरे नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई है। घरों की टंकियां खाली हैं
इन दिनों लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर हैंडपंपों की तलाश में निकल पड़ते हैं। कहीं-कहीं पानी भरने के लिए लंबी कतारें लगी हैं और पहले पानी भरने को लेकर मारामारी तक की स्थिति बन रही है। कई लोग सिर पर बाल्टी रखकर दूर-दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान टैंकरों से प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहा है लेकिन टैंकरों की संख्या और पानी की उपलब्धता जरूरत के मुकाबले नाकाफी है। रामघाट के स्थानीय निवासी श्यामलाल, लक्ष्मी देवी, सारिका सिंह ने बताया कि घरों में पीने, खाना बनाने और नहाने तक के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इंटेकवेल में सिल्ट हटाने का काम शुरू
बाढ़ के बाद इंटेकवेल में भारी सिल्ट जमा हो गई है। विभाग द्वारा उसे हटाकर इंटेकवेल को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभिंयता फरहत हुसैन ने बताया कि सफाई का काम तेजी से चल रहा है। रात तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

फोटो 31 सीकेटीपी-19-पानी को लेकर सर जाती महिला। संवाद

फोटो 31 सीकेटीपी-19-पानी को लेकर सर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed