फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   taabadatod goliyon ke beech dabocha 50 hajaar ka inaamee daakoo saragana haneeph

ताबड़तोड़ गोलियों के बीच दबोचा 50 हजार का इनामी डाकू सरगना हनीफ

Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
taabadatod goliyon ke beech dabocha 50 hajaar ka inaamee daakoo saragana haneeph
डाकू सरगना हनीफ उर्फ शंकरवा से पूछताछ के बाद लौटते एसपी अंकित मित्तल। - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना इलाके के चुरेह केशरूआ के जंगल में 50 हजार के इनामी डाकू सरगना हनीफ की मौजूदगी की जानकारी पर पुलिस की तीन टीमों ने घेराबंदी कर ली। पुलिस और डाकू सरगना के बीच लगभग आधे घंटे तक गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज से जंगल गूंज उठा। पुलिस का बढ़ता दबाव और खुद को घिरा देख डाकू पहाड़ की ओर भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस की एक गोली उसके बाएं पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हाथों से बंदूक छिटक गई। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को उससे बारह बोर नाल कटी बंदूक और कारतूसों से भरा पट्टा मिला है। हनीफ उर्फ शंकरवा पर कई थानों में 15 मामले दर्ज हैं। वह टॉप टेन अपराधियों की श्रेेणी में शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस को कई माह से डाकू सरगना मो. हनीफ उर्फ शंकरवा पुत्र मो. रज्जाक निवासी शिवपुर मऊ की तलाश थी। दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस टीमें इस गैंग के खात्मे के लिए लगातार काम कर रही थीं। गैंग के दो सदस्यों को पुलिस एक माह के अंदर मुठभेड़ में पकड़ चुकी है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि हनीफ मानिकपुर के चुरेह केशरूआ के जंगल के आसपास मौजूद है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता है। सूचना पर मानिकपुर पुलिस टीम के अलावा स्वाट टीम और सरैंया चौकी की टीम को रात में ही घेराबंदी के निर्देश दिए गए। शुक्रवार तड़के पुलिस टीम को देखते ही हनीफ फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चलाई गईं। भागने की कोशिश में उसके पैर में एक गोली लगी। इससे वह गिर पड़ा। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग हुई। हनीफ के पास से 12 बोर नाल कटी बंदूक और कारतूसों से भरा पट्टा बरामद हुआ। नौ खोखे मिले हैं। हनीफ चित्रकूट जिले के अलावा मप्र के थानों में 15 मामलों (हत्या, लूट, डकैती) में वांछित था। दो माह पहले मुठभेड़ में हनीफ बच निकला था। गैंग के दो सदस्य पकड़े गए थे। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार, मानिकपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा, सरैंया चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा, अशोक निगम, संदीप पटेल, रोहित तिवारी, अनिल साहू, रईश खां, जितेंद्र कुमार, राहुल, अरविंद व यशराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed