फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Suspicion of murder deepens due to dead body found on bed

Chitrakoot News: बेड पर मिले शव से हत्या का शक गहराया

Wed, 24 Apr 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder deepens due to dead body found on bed
चित्रकूट। देवकली गांव निवासी सिपाही मयंक पटेल व उसकी पत्नी कुसुम की मौत के बाद गांव में सन्नाटा है। परिजन फंदा लगाने की बात पर अड़े हैं, लेकिन मौके पर किसी ने महिला को फंदे से लटका नहीं देखा। एसपी ने बताया कि शव बेड पर पड़ा मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मयंक पटेल को सन 2016 में सिपाही की नौकरी मिली थी। 2019 में बसिला की कुसुम से शादी हुई थी। ग्रामीणों व परिजनों की मानें तो महज पांच साल के वैवाहिक जीवन में सिपाही की पत्नी से अनबन रहती थी। इसे लेकर सिपाही ने अपनी ससुराल में कई बार पत्नी के व्यवहार को लेकर शिकायत भी की थी। उसके मोबाइल को लेकर भी विवाद हुआ है। उसके कुछ साथियों के अनुसार पूर्व में इसी पारिवारिक अनबन को लेकर वह एक बार खुद जान देने का प्रयास कर चुका है लेकिन इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


एसपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार घटना की जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंचे तो महिला बेड पर मृत पड़ी मिली। कई लोगों से पूछा गया लेकिन किसी ने नहीं बताया कि उसने फंदे पर लटके देखा है। परिजनों ने फंदा लगाने की जानकारी दी है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ड्यूटी से सीधे रायफल लेकर आया था घर
घटना के समय घर पर मौजूद थे दो अन्य लोग
चित्रकूट। सिपाही के पिता जौहरी प्रसाद के अनुसार 21 अप्रैल को वह चुनाव ड्यूटी के बाद रायफल लेकर घर आया था। उसने रायफल से गोलियां निकाली थीं। सोमवार की रात वह रायफल लेकर पुलिस थाने में जानकारी देने की बात कहकर निकला तो उसकी मां राज किशोरी ने उसे कई बार रोका लेकिन वह नहीं रूका। उसके साथ दो अन्य ग्रामीण भी थे। वह दोनों प्रधान के घर के पास खड़े चार पहिया वाहन को निकालने गए इसी बीच मयंक ने रायफल लोड कर खुद को गोली मार ली। पिता के अनुसार जब वह रायफल लोड कर रहा था तो वहां मौजूद एक ग्रामीण ने उसे ऐसा करने से रोका और दौडकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह खुद को गोली मार चुका था।

एसपी ने बताया कि डयूटी के बाद रायफल लेकर घर नियमों के विपरीत है। इसकी जांच कराई जाएगी। घटना के समय घर पर दो अन्य लोगों के होने की जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed