{"_id":"641760dac4401762b20bcb84","slug":"supply-could-not-be-restored-in-the-village-of-mp-and-mla-chitrakutt-news-c-12-1-131633-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सांसद और विधायक के गांव में बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सांसद और विधायक के गांव में बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन
चित्रकूट। विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग की चल रही हड़ताल रविवार की शाम को प्रदेश सरकार व बिजली विभाग के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि हड़ताल समाप्त होने के बाद भी रगौली, कैलहा फीडर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली विभाग की लगातार पांचवें दिन हड़ताल दोपहर बाद प्रदेश स्तर पर समझौते के बाद समाप्त होने पर जिले के बिजली कर्मचारी व इंजीनियर ने भी चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की। अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि हड़ताल को प्रदेश स्तर प्रदेश के पदाधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों से एक वार्ता के बाद समाप्त कर दिया है। जिस पर बिजली कर्मचारियों के साथ आम जन ने राहत ली।
हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर कुछ जगह कर्मचारी लौटे लेकिन पूरी तरह से बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। रविवार की सुबह से ही सांसद आरके पटेल के गांव बालापुर खालसा, रगौली सहित सदर विधायक अनिल प्रधान के गांव रुखमा खुर्द, कैलहा, बड़ी मडैयन, सपहा आदि में बिजली आपूर्ति बंद रही। जिला मुख्यालय में प्रयागराज रोड़ स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बंद रही। देर शाम तक को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई।