चित्रकूट। सदगुरु प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन 15 का समापन हुआ। एक महीने तक चले रोमांचक टूर्नामेंट में उत्साह, टीम भावना और खेल कौशल की झलक देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स की टीम लीजेंड्स को फाइनल में चार विकेट से हराकर विजेता बनी। सदगुरु मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। जिनमें 14 पुरुष और 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। लीजेंड्स ने उपविजेता की ट्रॉफी हासिल की। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने वाली किंग्स इलेवन टीम के गेंदबाजों ने लीजेंड्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 20ओवर में पूरी टीम 114 रन बना सकी। जवाब में किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों ने 18वें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि तेनजिंग मैनेजिंग डायरेक्टर सेवा फाउंडेशन यूएसए के डॉ. चुंडक व ग्लोबल हेड ट्रेनिंग सेवा फाउंडेशन के अरुण आचार्य ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। इस मौके पर डॉ. बीके जैन ट्रस्टी, डॉ. इलेश जैन, ऊषा जैन आदि मौजूद रहे।