फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sudhir and Shraddha are school toppers in Higher Secondary

Chitrakoot News: हायर सेकेंडरी में सुधीर और श्रद्धा स्कूल टॉपर

Thu, 08 May 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 08 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sudhir and Shraddha are school toppers in Higher Secondary
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का मप्र बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में 155 परीक्षार्थियों में से 113 प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। कृषि संकाय के सुधीर कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी कालका श्रीवास्तव ने बताया कि वाणिज्य संकाय की छात्रा हिमांशी सिंह 92.6 प्रतिशत, कला संकाय में मेधा तिवारी ने 92 प्रतिशत व विज्ञान संकाय में प्रतीक गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में श्रद्धा प्रजापति ने 96.6 प्रतिशत, अनंत सिंह ने 94.6 प्रतिशत और दीक्षा सिंह 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेधावी छात्र के रूप में विद्यालय को क्षेत्र में गौरवान्वित किया। मध्य प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम क्रमश 76.5 तथा 74.5 प्रतिशत रहा। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने विद्यालय की इस सफलता पर मेधावी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। शिक्षकों के परिश्रम को सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed