फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Submit details of expenditure till April 10

दस अप्रैल तक खर्च का ब्यौरा जमा करें

Sat, 08 Apr 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 08 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Submit details of expenditure till April 10
कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक में निर्देश देते व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार। - फोटो : amarujala
चित्रकूट। विधान सभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार ने प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं  के साथ बैठक की। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि विधान सभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अभी तक व्यय लेखा रजिस्टर और मूल बाउचर्स जमा नहीं किए हैं वह हर हाल में 10 अप्रैल सायं पांच बजे तक जमा कर दें।
विज्ञापन


प्रत्याशियों द्वारा समय सीमा के अन्दर व्यय संबंधी गलत सूचना दी जाती है तो उन्हें अगामी चुनाव मे लड़ने से प्रतिबंधित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी व उनके एजेंट बैठक में नहीं आए हैं, वे सभी 10 अप्रैल तक नामित अधिकारी के पास उपस्थित होकर व्यय लेखा दे दें।
विज्ञापन



      कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में दिन शनिवार को व्यय प्रेक्षक ने कहा कि जिन-जिन उम्मीदवारों ने बूथों मे चुनाव के दिन धनराशि खर्च नहीं की है और व्यय रजिस्टर में व्यय दर्शाया है वह एक शपथ पत्र दाखिल करें ताकि समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



        वरिष्ठ कोषाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि मऊ मानिकपुर में 14 प्रत्याशियों में आठ एवं चित्रकूट सीट से 12 प्रत्याशियों में छह का व्यय विवरण जमा हो चुका है। दोनों विधान सभाओं के शेष उम्मीदवारों को तत्काल ब्यौरा जमा कराने के लिये पत्र प्रेषित किये गए हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी नारेंद्र कुमार सिंह, मऊ एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed