फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Subdivision officer suspended for lack of electricity supply

बिजली की आपूर्ति न होने पर उपखंड अधिकारी निलंबित

Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Subdivision officer suspended for lack of electricity supply
चित्रकूट। जिले के रामनगर विकास खंड क्षेत्र के बोडी पोखरी, छीबो विद्युत उपकेंद्रों से जुडे़ आधा सैकड़ा गांवों में लगातार आठ घंटे विद्युत की सप्लाई न होने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने मऊ उपखंड अधिकारी राजकुमार को निलंबित करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र के बोड़ी पोखरी न्यू रामनगर और छीबो विद्युत उपकेंद्रों में 4 अक्टूबर को करीब आठ घंटे लगातार विद्युत की सप्लाई बंद होने की शिकायत के आधार पर दक्षिणांचल विद्युत निगम आगरा प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने मऊ उपखंड अधिकारी राजकुमार भारतीय को निलंबित करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

राजापुर अधिशासी अभियंता केके वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वही निलंबित किए गए राजकुमार भारतीय को कार्यालय मुख्य अभियंता बांदा से सम्बद्ध कि या गया है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा की टीम ने निरीक्षण भी किया था। उस दिन भी उपखंउ अधिकारी राजकु मार भारतीय कार्यालय में नहीं मिले थे। जो बिना सूचना के कानपुर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed