{"_id":"5f8f2c068ebc3e9bc7344988","slug":"sub-inspector-suspended-by-sp-chitrakutt-news-knp5896917166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के बराह कोटरा गांव के एक परिवार के साथ मारपीट के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। मामला जैसे ही एसपी के सामने पहुंचा तो एसपी अंकित मित्तल ने थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया को बुलाकर नाराजगी जताई और संबंधित क्षेत्र के दरोगा संतकुमार मौर्य को निलंबित कर दिया।
एसपी ने थाना मानिकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क, बैरिक, भोजनालय, आवासीय कालोनी, शौचालय का निरीक्षण कर सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। रजिस्टरों का अवलोकन और नियमित अपडेट करने को कहा। बराह कोटरा गांव निवासी पूनम विश्वकर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी को बताया कि सोमवार को वह गांव के हैंडपंप में पानी भरने गईं तो गांव के ही छोटका पुत्र कामता प्रसाद ने पानी भरने से रोककर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी पर बचाने पहुंचे माता पिता को भी आरोपी व उसकी पत्नी और भाभी ने मिलकर मारा-पीटा। थाने में इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी पर एसपी अंकित मित्तल ने क्षेत्र के दरोगा संतकुमार मौर्य को निलंबित कर दिया और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।