फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students of the Milky Way, orbiting on the pier and cleaning

छात्रों ने की मंदाकिनी घाट व परिक्रमा मार्ग पर सफाई

Wed, 02 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 02 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students of the Milky Way, orbiting on the pier and cleaning
विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जानकीकुंड के छात्रों ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान के तहत मंदाकिनी नदी व कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इसमें विद्याधाम के 30 छात्रों ने भाग लिया। मंदाकिनी नदी से पॉलिथीन व नदी में पड़ी अन्य चीजों को निकाल कर बाहर फेंका। छात्रों ने मंदाकिनी नदी की सफाई के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जल ही जीवन है इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती का संदेश देते हुए छात्रों ने जहां नदी से गंदगी बाहर निकाली। वहीं परिक्रम मार्ग पर फैले कूड़े को एकत्र करके कूड़ेदान पर डाला और झाडृू लगाई। छात्रों ने परिक्रमा मार्ग में दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मार्ग पर गंदगी न फैलाने की अपील की और कहा कि सभी लोग अपना कचड़ा घरेलू कूडे़दान में एकत्रित कर नगर पालिका के स्थापित कूडे़दान में ही डालें।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिवगणेश गौतम के मार्गदर्शन में हुआ। इस अभियान में उनका सहयोग शिक्षक दिनेश कुमार मिश्रा व अनिल कुमार  सिंह ने किया। उधर मुख्यालय के पुल घाट पर बुंदेली सेना के कार्यकर्ताओं ने मंदाकिनी नदी किनारे फैली गंदगी को हटाने का काम जारी रखा। घाट की सीढ़ियों में जमा कूड़ा व जलीय पौधों को ट्रैक्टर से लादकर दूर फेंका गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अरविंद कुमार, बीपी पटेल, विष्णु गुप्ता व महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed