{"_id":"5c12a15842c7925d381cd42e","slug":"students-leave-studies-leaving-camps-in-front-of-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पढ़ाई छोड़ बैंक के सामने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पढ़ाई छोड़ बैंक के सामने डाला डेरा

Updated Thu, 13 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। स्कूल की पढ़ाई छोड़कर परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए शहर के बैंक का चक्कर काट रहे है। जहां आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी गायब होने से गांव लौट जाते हैं।
जिले के प्रमुख बैंकों में आधार कार्ड बनवाएं जा रहे है। जहां देखा जा रहा है कई बैंकों में आएदिन आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी गायब रहते है। जिससे सुदूर क्षेत्र से गांवों से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सदर ब्लाक के बैहार गांव दो खेड़ा पुरवा के प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ दो दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए रेलवे स्टेशन स्थित बैंक आफ बड़ौदा में आधार कार्ड बनवाने के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहे है। बैहार गांव के देवकुमार, गुलाब, कल्लू, देशराज, राजकुमार, चिरजीव आदि ने बताया कि राशन कार्ड सहित अन्य कार्यों में उनके बच्चों के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। जिसकोे बनवाने के लिए वह दो दिनों से चक्कर बच्चों को लेकर चक्कर काट रहे है। आधार कार्ड बनाने वाला कर्मचारी गायब हैं। जिसके इंतजार में बच्चों के साथ बैठे हैं।