फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student who went to bathe with friends died due to drowning in the river

Chitrakoot News: दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की नदी में डुूबने से मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student who went to bathe with friends died due to drowning in the river

विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की बागे नदी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अवैध खनन से हुए गड्ढों में फंसने से छात्र की जान गई। खदान संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घाट के रास्ते पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो प्रदर्शनकारी माने। छात्र के पिता ने खदान के आजमगढ़ निवासी ठेकेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी सचिन कुमार (17) पुत्र कुबेर वर्मा कक्षा आठ का छात्र था। रविवार की दोपहर को गांव के दोस्तों महेश, विवेक, सुभाष और छेदीलाल के साथ बांदा-चित्रकूट की सीमा पर स्थित बागे नदी में नहाने गया था। सचिन नदी में डूबने लगा तो साथियों और अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। जानकारी गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव घाट के पास रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम प्रमोद झा के साथ तहसीलदार संजय अग्रहरि, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, एसओ पहाड़ी रामसिंह, सरधुआ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह, राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्र, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, लेखपाल लालबहादुर, ग्राम प्रधान सहित आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। लगभग दो घंटे तक मान मनौव्वल के दौरान एसडीएम ने रिपोर्ट के आरोप पर कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पट्टाधारक आजमगढ़ निवासी राशिद अली समेत ठेकेदार अरुण कुमार, जनार्दन, रामजीत और अमरपाल सभी निवासी सेऊहट लोहरा कमासिन जिला बांदा पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कई बार अफसरों से हुई शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
सचिन गड़ौली जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। मृतक के पिता कुबेर ने सरधुआ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पुत्र सचिन की मौत जलधारा में अधिक गहराई तक बालू के अवैध खनन की वजह से हुई है। उसने बताया कि गांववालों ने लोहरा खदान पट्टाधारक राशिद अली निवासी जिंदोपुर ठेकमा आजमगढ़ के खिलाफ कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह से उसके बेटे की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि ये लोग दबंगई और असलहों के बल पर इस पार तक जलधारा में खनन करते हैं।

घटना की जानकारी होने पर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अनिल ने कहा कि अवैध खनन के मुद्दे को वह सदन में भी उठा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में दोषियों और जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद


इस दौरान वहां खड़ी पोकलैंड मशीन पर संदिग्ध हालात में भी आग लग गई। इस संबंध में छात्र के पिता कुबेर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि ठेकेदारों ने ही पोकलैंड में आग लगाई और भाग गए। संवाद


ग्रामीणों ने बताया कि जब ठेकेदार ने देखा कि किशोर डूब रहा है तो वे लोग अपने वाहन लेकर वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान आरोपियों ने पोकलैंड में आग भी लगा दी। पास में नदी किनारे सब्जी लगाए बड़कू और हरिश्चंद्र निषाद नदी में कूदे और सचिन को बचाने का प्रयास किया।



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन की वजह से गहरे गड्ढे हो जाते हैं और इस वजह से नहाने वालों को गहराई की थाह नहीं मिल पाती। बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले गांव निवासी दो बच्चे डूब रहे थेए जिनको बड़ी मशक्कत से बचाया जा सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed