फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Store ready-made fire, the loss of 80 thousand

रेडीमेड दुकान में लगी आग, 80 हजार का नुकसान

Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 25 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Store ready-made fire, the loss of 80 thousand
मुख्यालय के बल्दाऊगंज में एक रेडीमेड की गुमटी में लगी आग के बाद सफाई करता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अज्ञात कारणों के चलते एक रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने के पहले लगभग अस्सी हजार के कपड़े राख हो गए। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊ गंज निवासी मुकुं दी लाल गुप्ता शुक्रवार की रात अपनी रेडीमेड की दुकान बंद कर घर चले गए।

देर रात को स्थानीय लोगों ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान में आग लगी है। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई। कई लोगों ने गुमटी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के कारण यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन



   फायर बिग्रेड के पहुंचने पर स्थानीय लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा लगभग अस्सी हजार का माल राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है, जिससे शार्ट सर्किट होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किसी की साजिश भी हो सकती है। स्थानीय कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां दिनभर सट्टे की बाजार सजती है।लोग गुमटी के आस- पास ही खडे़ रहते हैैं। बीड़ी सिगरेट पीते हैं। यह किसी सट्टेबाज की हरकत हो सकती है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed