{"_id":"56fac6854f1c1b054df00525","slug":"store-fire-the-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुकान में आग लगने के बाद बची सामग्री सहेजता दुकानदार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। रात में दुकान से लपटे निकलती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस की सूचना पर दुकान मालिक व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात कोतवाली के पास चेतनराम सिंधी की कपड़े की दुकान में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल रनवीर सिंह ने दुकान मालिक व दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक के पुत्र कमल ने बताया कि आग से लगभग चार लाख के कपड़े और रूई के ढेर जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन