{"_id":"64ff640a43a486b5da0c4c84","slug":"stones-falling-due-to-landslide-in-the-mountain-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1573-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पहाड़ में भूस्खलन होने से गिर रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पहाड़ में भूस्खलन होने से गिर रहे पत्थर
Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में तीन दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। खोही क्षेत्र के बिहारा गांव में स्थित पहाड़ में भूस्खलन होने से पहाड़ के कई पत्थर नीचे गिर गए। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, बारिश होने गांव की गलियों में जगह जलभराव होने से समस्या हो गई है।
जिले में तीन दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। रविवार की रात्रि को अधिक बारिश होने से जिले के सदर विकास खंड के खोही क्षेत्र स्थित बिहारा गांव के पास स्थित पहाड़ में भूस्खलन होने से कई पत्थर पहाड़ से नीचे गिर गए। गांव के राजेश कुमार व महेश प्रसाद ने बताया कि डर बना रहता कि यदि अधिक भूस्खलन हो जाएगा तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
वहीं, बारिश होने से खोही क्षेत्र के बालापुर माफी, संग्रामपुर, बंदरकोल, भरतकूप क्षेत्र के सिलखोरी, रौलीकल्यणपुर की गांव की गलियों में जलभराव हो गया। मानिकपुर क्षेत्र के रामपुर, ऊंचाडीह, चुरेह कुशेरूवा, रामपुर कल्याणगढ़, जारौमाफी, इटवां डुडैला की गांव की गलियों मेें भी पानी भर गया। इससे आवागमन करने में समस्या हो रही हैं।