{"_id":"63fe50f24be2409380015807","slug":"stf-picks-up-property-dealer-associated-with-atik-gang-chitrakutt-news-c-12-knp1008-102479-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अतीक गैंग से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर को एसटीएफ ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अतीक गैंग से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर को एसटीएफ ने उठाया
Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के बरगढ़ थानाक्षेत्र के बोझ गांव से एसटीएफ ने अतीक गैंग से जुड़े रहे प्रॉपर्टी डीलर एजाज को उठाया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से अफसर बच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रविवार देर रात करीब एक बजे एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ प्रयागराज ले गई है।
जानकारी के मुताबिक, बरगढ़ थानाक्षेत्र के बोझ ग्राम पंचायत अंतर्गत अतकडिया पुरवा निवासी चांद बाबू उर्फ एजाज खान व उसकी पत्नी रईसा बानो के घर रविवार रात एसटीएफ की टीम पहुंची। संदेह के आधार पर दोनों को स्थानीय थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद रात करीब 12 बजे एसटीएफ ने एजाज खान को घर से दोबारा उठाया और अपने साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई।
थाना प्रभारी योगेश तिवारी का कहना है कि मामला संगीन है। संदेह होने पर सभी से पूछताछ की जा रही है। उधर, बोझ गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह से एजाज खान घर में नहीं है। पत्नी रईसा का कहना है कि काम के सिलसिले में बाहर गए हैं।
विज्ञापन
गांववालों में चर्चा है कि एजाज प्रयागराज जिले के किसी गांव का निवासी है। प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले से कुछ कनेक्शन हो सकता है। एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि हर तरह से जांच हो रही है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जरूर की जाएगी।
कौन है एजाज उर्फ चांद बाबू
चित्रकूट। विधायक राजू पाल की 2005 में प्रयागराज में हत्या हुई थी। इसके बाद इसी साल के अंत में चांद बाबू उर्फ एजाज खान बरगढ़ क्षेत्र के अतकडिया पुरवा में आकर रहने लगा था। वह बकरी पालन कर एक झोपड़ी बनाकर रहता था। इस पुरवा की बस्ती में लगभग 40 परिवार रहते हैं इसमें मुस्लिम ज्यादा हैं। कुछ साल बाद यहीं की निवासी रईसा बानो से शादी कर ली। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि इसका मुख्तार अब्बास या अतीक अहमद गैंग से कोई कनेक्शन हो सकता है। इधर, तीन साल के अंदर उसने पुरवा में एक बहुत शानदार घर बनवाया है। उसके पास स्कार्पियो, सफारी और दो एंड्राॅयड मोबाइल हैं। पूछने पर बताता है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। इसी से रुपया कमाकर सब खरीदा है।