फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Step behavior in releasing water from Mandakini in Chitrakoot

चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी छोड़ने में सौतेला व्यवहार

Thu, 19 Nov 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Step behavior in releasing water from Mandakini in Chitrakoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का पानी यूपी क्षेत्र में छोड़ने पर मध्य प्रदेश नयागांव नगर पंचायत द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पिछले कई सालों से यह रवैया बरकरार है। यूपी क्षेत्र के अधिकारी हर साल नगर पंचायत से इस मसले पर चर्चा करते हैं, लेकिन उनका अड़ियल रुख नहीं बदल रहा। इस मामले की शिकायत मप्र मुख्यमंत्री से की गई है।
बुधवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी में नयागांव का रपटा बना है। इस रपटे के फाटक को खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी नयागांव नगर पंचायत की है। हर साल यूपी क्षेत्र में नदी का पानी छोड़ने में नगर पंचायत नयागांव द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से जारी इस परिपाटी का यूपी क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा कई बार मुखर विरोध भी किया गया है। बावजूद इसके हठधर्मिता जारी है। इस वर्ष फिर नगर पंचायत ने जानबूझ कर रपटे में फ ाटक दूसरी तरफ के खोले हैं और यूपी क्षेत्र का पन्नालाल घाट गंदगी और कीचड़ से बजबजा रहा है। जबकि यदि पन्नालाल घाट की ओर के फ ाटक खुले रहें तो घाट में गंदगी जमा नहीं होती। रपटे का एक शिरा यूपी क्षेत्र में है। जबकि दूसरा मध्य प्रदेश क्षेत्र में, जानबूझ कर मप्र शिरे के फाटक खोले जाते हैं। बुंदेली सेना ने नगर पंचायत के अधिकारियों की हठधर्मिता की शिकायत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed