फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sparks from high-tension wires ignited the sacrificial altar at Shankaracharya Ashram.

Chitrakoot News: हाईटेंशन के तारों से निकली चिंगारी, धू-धूकर जली शंकराचार्य आश्रम की यज्ञशाला

Sat, 11 Apr 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sparks from high-tension wires ignited the sacrificial altar at Shankaracharya Ashram.
फोटो 11 सीकेटीपी-32- धू धूकर जलती मड़फा आश्रम की यज्ञशाला। संवाद
चित्रकूट। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मड़फा महादेव की तलहटी में स्थित शंकराचार्य आश्रम में शनिवार शाम आग लग गई। देखते-ही-देखते लपटों ने आश्रम की यज्ञशाला को अपने आगोश में ले लिया। जिससे यज्ञशाला धू-धूकर जल गई। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से यह आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन




वृंदावन और काशी से आए कारीगरों ने यज्ञशाला बनाई थी। कुछ समय पहले ही यहां शिव शक्ति महायज्ञ और राजराजेश्वरी महाआराधना जैसे बड़े धार्मिक आयोजन संपन्न हुए थे। घटना के समय आश्रम में संध्या आरती की तैयारी चल रही थी। गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार पयासी के अनुसार, शाम करीब सात बजे अचानक यज्ञशाला से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और किसी तरह आग को आगे फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तब तक ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। यदि समय रहते आग नहीं रोकी जाती तो पास के खेतों में खड़ी फसल और गांव तक इसकी चपेट में आ सकते थे। आश्रम प्रबंधन का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्वाम्नाय पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अधोक्षजानन्द ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। भरतकूप थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप ने बताया कि मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली गई है और जांच की जा रही है।

फोटो 11 सीकेटीपी-32- धू धूकर जलती मड़फा आश्रम की यज्ञशाला। संवाद

फोटो 11 सीकेटीपी-32- धू धूकर जलती मड़फा आश्रम की यज्ञशाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed