फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP,mla,river,DM,CM

बांध से हजारों किसानों को लाभ

Tue, 09 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
SP,mla,river,DM,CM
चित्रकूट/भरतकूप। रसिन बांध में बनाई गई प्रमुख दो नहर किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। रसिन गांव सहित आसपास के दो दर्जन गांवों के अधिकतर किसान इन्हीं नहरों से खेतों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

रसिन बांध में दो प्रमुख नहरें जिनकी लंबाई लगभग 14 किमी है। इन नहरों के आसपास खेती करने वाले किसानों को लाभ मिल रहा है। रसिन से सुदिनपुर और रसिन से बदौसा की ओर जाने वाली नहरों पर दो दर्जन से अधिक गांव व पुरवा के किसान सिंचाई के लिए आश्रित हैं। रसिन गांव के किसान राजनारायण त्रिपाठी, महेश सिंह, सुरेश पांडेय, कमलेश तिवारी ने बताया कि रसिन बांध में बनाई गई प्रमुख दो नहरों से खेतों की सिंचाई हो जाती है।
विज्ञापन

----
भगवा मंच बना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए लाल रंग का मंच बनाया गया है। रसिन बांध सहित आसपास के क्षेत्र की भी सजावट की गई है। कार्यक्रम स्थल का चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों रहेंगे मौजूद
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभा स्थल के पास डेढ़ हजार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सीएम की सुरक्षा के लिए बांध के तीन कोनों को घेरा का रूप दिया गया है। इस घेरे में चार जिले चित्रकूट के अलावा प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ जिले की पुलिस फोर्स को लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक, आठ क्षेत्राधिकारी, नौ प्रभारी निरीक्षक, 22 निरीक्षक, 116 उप निरीक्षक, एक निरीक्षक, 11 महिला उप निरीक्षक, 450 आरक्षी, 95 महिला आरक्षी, 6उप निरीक्षक टीपी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed