{"_id":"681bb4f4182f7b3e2a0789d7","slug":"sp-leaders-called-operation-sindoor-a-right-step-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115666-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आपरेशन सिंदूर को सपाइयों ने बताया सही कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आपरेशन सिंदूर को सपाइयों ने बताया सही कदम
Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक को सपाइयों ने सही कदम बताया। सेना के पराक्रम को सलाम कर कहा कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है।
बुधवार को कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। कहा कि सेना अपने नागरिकों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। कहा कि 22 अप्रैल को पाक समर्थित आतंकवादियों ने जिस तरह से हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी, उसका बदला देश की सेनाओं ने पीओके में घुसकर दुश्मन को नेस्तनाबूत करके लिया है। हम सभी को सेना पर गर्व करना चाहिए। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, नरेंद्र यादव ने भी विचार रखे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खान, महासचिव सत्यनारायण पटेल, सूरज पटेल, सियाराम गुप्ता, नफीस अहमद, मनफूल पटेल भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पहाड़ी कुचारम निवासी मनफूल पटेल को जिला सचिव नियुक्त किया है।