फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP inspected Manikpur police station

Chitrakoot News: एसपी ने मानिकपुर थाने का किया निरीक्षण

Mon, 23 Oct 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP inspected Manikpur police station
मानिकपुर। एसपी वृंदा शुक्ला ने थाना मानिकपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना व थाना कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में यूपी-112 की लोकेशन के हिसाब से उनकी जांच की तो नौ गाड़ियां निर्धारित प्वाइंट पर नहीं मिलीं। इस पर इनके प्रभारी के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क में आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर ड्यूटी पर नियुक्त महिला आरक्षी को जरूरी निर्देश दिए। बैरिक, भोजनालय व थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई दुरुस्त रखने के लिए कहा। प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने यूपी-112 की गाड़ियों की लोकेशन ली। इन स्थानों पर खुद पहुंची तो नौ गाड़ियां निर्धारित स्थान पर नहीं मिलीं। इस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। सभी वाहनों के 17 पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डयूटी के दौरान मोबाइल से चैटिंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed