फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Son lost his life to save mother and sister from electrocution

Chitrakoot News: करंट से मां-बहन को बचाने बेटे ने जान गंवाई

Sun, 02 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 02 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Son lost his life to save mother and sister from electrocution
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर बस्ती के एक घर में करंट की चपेट में आई मां-बहन को बचाने में पुत्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। झुलसी मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर के बस स्टैंड के पास मोहल्ला की निवासी रोडवेज बस परिचालक लवकुश की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि वह शनिवार की सुबह रोज की भांति घर में गृहकार्य कर रही थी। इसी बीच वह बाथरूम की ओर गई तो कहीं से बिजली का तार कटा होने से दरवाजे में करंट होने से वह इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

यह देख खाना बना रही पुत्री खुशी (17) चिल्लाते हुए उन्हें बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुन वहां मौजूद पुत्र अभिमन द्विवेदी (18) आ गया। दोनों को किसी तरह करंट से तो मुक्त करा दिया, लेकिन वह खुद चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने आनन फानन तीनो को शिवरामपुर सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने मां-बेटी को गंभीर दशा के चलते जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने अभिमन को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक इकलौता पुत्र था। कलकत्ता में 12 वीं कक्षा में वेद शिक्षा प्राप्त कर रहा था। दोदिन पूर्व ही वह घर आया था।

सरैंया(चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुरवा में पंचर की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दुकान में ही सोते समय पंखे से करंट की चपेट में आया। घटना से परिजन शोकाकुल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को दूसरे दिन सुबह हो सकी।
सरैंया के मुस्लिमपुरवा निवासी जमील अली ने बताया कि उसका पुत्र सदाकत अली (२६) घर के बाहर ही पंचर की दुकान संचालित करता था। रात को दुकान बंद कर घर से खाना खाकर दुकान में ही सोने आया था। सोते समय दुकान में लगे फर्राटा पंखे को दूसरी दिशा में रखते समय करंट की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी क्योंकि वह दुकान में अकेले सोता था।

शनिवार की सुबह जब परिजन जागे और दुकान खोलने के लिए सदाकत को जगाने पहुंचे तो वहां का नजारा देख चौक गए। बताया कि सदाकत के दोनों हाथ पंखे से पकड़े मिले। पंखे में करंट होने की जानकारी हुई। लाइट बंद कर उसे पंखे से अलग किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed