{"_id":"e4fb2cfd50aaca75249852ec8bf1d024","slug":"solve-the-pending-problem-with-in-2-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दो दिन में निस्तारित करें लंबित प्रार्थना पत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दो दिन में निस्तारित करें लंबित प्रार्थना पत्र’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ में मंगलवार को डीएम नीलम अहलावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने लंबित प्रार्थना पत्रों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को दो दिन में इनके निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं 174 प्रार्थना पत्रों में से 4 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस तरह 170 फरियादी आश्वासन भरोसे लौट गए।
विज्ञापन
तहसील दिवस में डीएम ने पूर्व में लंबित शिकायती पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक का एक, वन विभाग का एक, वन निगम के दो, एसओ बरगढ़ का एक, एसओ रैपुरा का एक, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का एक और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का एक प्रार्थना पत्र लंबित पाया गया। तहसील दिवस पर मनघुट्टी पत्नी दुखी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी से मौके पर ही इसका निस्तारण करने को कहा। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में समाजवादी, विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन की अद्यतन सूची साथ लेकर ही आएं। तहसील दिवस में 21 विकलांग प्रमाण पत्र और 10 रियायत प्रमाण पत्र विकलांगों को दिए गए।
विज्ञापन
मौके पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ मुजाहिदुल अहसन, प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्रा, सीएमओ डॉ केडी द्विवेदी, एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, परियोजना निदेशक संतोष कुुमार, डीपीआरओ दयाराम कुशवाहा, अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।