फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Smile blossomed on the faces of the meritorious

Chitrakoot News: सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Smile blossomed on the faces of the meritorious
चित्रकूट। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को जब टेबलेट, चेक, प्रमाण पत्र व मेडल मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सांसद के साथ मौजूद डीएम व अन्य अधिकारियों ने इन मेधावियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। लखनऊ में सीएम ने प्रदेश के टॉपरों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में जिले के हाईस्कूल व इंटर के कुल 22 मेधावियों को पुरस्कार बांटे गए। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मेधावियों का इस तरह से सम्मान केंद्र व भाजपा की सरकार की नीति है। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि तरक्की व समाज में अच्छा काम करने के लिए अच्छी शिक्षा ही पहली सीढ़ी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम कुंंवर बहादुर सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, डीआईओएस देवेंद्र स्वरूप, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, संचालक साकेत बिहारी शुक्ला व एनआईसी की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से सभी 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुस्तक भेंट की गई। सम्मानित होने वालों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के दिव्यांशु शुक्ला, सत्यम चौरसिया, विनायक भास्करम रहे। इंटर में अंशिका सिंह व अनामिका सिंह के अलावा अलग अलग कॉलेजों के जनपद स्तर के हाईस्कूल व इंटर के 17 मेधावी रहे। इलमें शिव बालक, आशीष कुमार, पूर्णिमा यादव, गौरव मिश्रा, सत्यम पांडेय, नितेश केसरवानी, अक्षत श्रीवास्तव, हरिओम अग्रहरी, काजल, गोमती देवी, अंशु श्रीवास्तव, आयुष अग्रहरी, हिमांशी देववंशी, शिवांगी देवी, आयुषी द्विवेदी, तन्मय गुप्ता व मोनिका यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed