फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sloppy platform number one tracks and slippers

उखड़ी गईं प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियां व स्लीपर

Tue, 30 Jan 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 30 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sloppy platform number one tracks and slippers
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की उखाड़ी गई रेल पटरी व स्लीपर। - फोटो : amar ujala
उत्तर मध्य रेलवे के धर्मनगरी से लेकर इलाहाबाद व सतना रेल मार्ग पर कई घटनाएं होने के बाद आखिरकार रेल विभाग की नींद शायद कुछ टूटी है। धर्मनगरी के प्लेटफार्म नंबर एक की पूरी रेल पटरी उखाड़कर नई पटरी लगाने की शुरुआत हो रही है। लगभग साढ़े सात सौ मीटर तक की रेल पटरी व स्लीपर उखाड़ने से एक नंबर प्लेटफार्म पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब सभी ट्रेनें दो व तीन नंबर से निकाली जा रही हैं। रेल अधिकारियों की मानें तो इस काम में दो माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन की पटरियों पर धूल उड़ती और ट्रैक्टर चलते देख लोग हैरान हो रहे थे। पूरी पटरियां व स्लीपर हटाई जा रही हैं। प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर से लेकर दूसरे छोर के सिगनल तक की लगभग साढ़े सात सौ मीटर लंबी दूरी की पूरी पटरी हटाई जा रही है। इससे रेल यातायात पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन अब सारी ट्रेनों का आवागमन दो व तीन नंबर प्लेटफार्म से गुजर रही हैं।
विज्ञापन


इससे कई यात्रियों को परेशानी भी हो रही है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम एके मिश्रा ने फोन पर बताया कि धर्मनगरी के स्टेशन को सुंदरीकरण व रेल लाइन की सुरक्षा के लिए यह काम जारी है। इसका काम एआर कांस्ट्रेक्शन को दिया गया है। लगभग दो माह के अंदर यह चयनित स्थान पर पहले आरसीसी का प्लेटफार्म बनाएंगे। इसके बाद उसके ऊपर रेल पटरी बिछाई जाएगी। यह सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। रेल लाइन कमजोर होने की बात पर कोई जवाब नहीं दिया। इतना बताया कि इसके बाद महोबा व हमीरपुर स्टेशन पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed