फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sixth nomination for President's post on the sixth day

छठवें दिन अध्यक्ष पद के लिए हुए छह नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sixth nomination for President's post on the sixth day
नामांकन स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मी और लगा बैरियर - फोटो : amarujala

विज्ञापन
राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। नगर निकाय चुनाव में छठवें दिन तेजी आ गई है। राजापुर व मानिकपुर में छह नामांकन किए गए। मुख्यालय की नगर पालिका कर्वी में एक भी नामंाकन नहीं हुआ। अभी तक जिले में अध्यक्ष पद  के लिए कुल 13 नामांकन हुए हैं।
 शुक्रवार को मानिकपुर नगर पंचायत से अरविंद कुमार, चंदन गुप्ता व अमित कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। यहां पर कुल 48 पर्चे खरीदे गए हैं। राजापुर में अशोक मोदनवाल, छोटेलाल, सूरत सोनी ने नामांकन किया। अबतक कुल 39 पर्चे खरीदे गए हैं। कर्वी नगर पंचायत से अभी तक अध्यक्ष पद के लिए दो ही दावेदारों ने नामांकन किया है। छठवें दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। दो पर्चे दिनेश प्रसाद व बनारसीलाल ने खरीदा। कुल 33 पर्चे खरीदे गए है। सभासद के लिए वार्ड-6 से अनमोल, वार्ड-8 से सुशीला, वार्ड-7 से शिवशंकर वार्ड वार्ड-11 से सुनील, कुसमा देवी वार्ड-2 से प्रदीप, वार्ड-4 से रेखा ने नामंाकन किया। इसी तरह से राजापुर व माकिनपुर से सभासद के लिए नामांकन किए गए।
विज्ञापन

--इनसेट
आज सपा प्रत्याशी का नामांकन
चित्रकूट। अब नामांकन के लिए मात्र तीन दिन का समय बचा है। पर्चा खरीदने वाले भी अब मुहुर्त के हिसाब से शनिवार से नामांकन में तेजी लाएंगे। शनिवार को सपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र कुमार गुप्ता भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार दो अन्य भी नामांकन हाेंगे। इसी प्रकार राजापुर व मानिकपुर में भी तेजी आएगी। पुलिस प्रशासन भी इसके लिए एलर्ट हो गया है। मुख्यालय के एसडीएम कार्यालय के पास बैरियर भी लगाया गया है। पुलिस कर्मी चिह्नित लोगाें को ही अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed