{"_id":"58dff1264f1c1bc20463feb0","slug":"six-houses-burnt-by-fire-in-uphhraoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफरौली में आग से छह घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफरौली में आग से छह घर जले
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
चंदौली में चलती कार में लगी आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के उफरौली गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से आधा दर्जन घर जल गए। इसमें लगभग दो लाख की संपत्ति राख हो गई। सूचना के बावजूद एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव में लक्ष्मी पुत्र मंगला प्रसाद के परिजन खेत में फसल काटने गए थे। सूने घर में अचानक आग लग गई।
कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दौड़कर गृहस्वामी को खेत में जाकर जानकारी दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग की लपटें बढ़ती गई और पड़ोस के कल्लू व सत्यनारायण पुत्र मुन्नीलाल, सत्यराम पुत्र मोहन, संतोष कुमार और मंगलप्रसाद के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस पहले आ गई लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने मिलकर आग पर कुछ नियंत्रण पा लिया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग को पूरी तरह बुझाया। आग से लक्ष्मी के घर की पूरी गृहस्थी राख हो गई जबकि अन्य के घरों का कुछ कम नुकसान हुआ है।