{"_id":"5ed6932b8ebc3e90a833373a","slug":"siverej-plant-chitrakutt-news-knp5634058121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जल्द पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जल्द पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो- 13- कलक्ट्रेट सभागार में निर्देश देते मंडलायुक्त गौरव दयाल व उनके साथ मौजूद चित्रकूट उप्र व स
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सरयू नाले में जो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। ताकि नाले का पानी मंदाकिनी नदी में न गिरे। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी चित्रकूट कैलाश प्रकाश से कहा कि वन क्षेत्र में जिन नदी, नालों पर चैकडैम बनाए जाने हैं, उनका भी काम जल्द पूरा हो।
अपर कलेक्टर सतना रिजु बाफना से कहा कि सरयू नाला पर जो मध्यप्रदेश में अतिक्रमण किया गया है, उसको तत्काल हटाकर सिल्ट सफाई कराई जाए। आरोग्यधाम के पास व रामघाट पर बने डैम के निचले स्तर से गेट लगाए जाएं। ताकि बरसात के समय खोलने से नदी में सिल्ट सफाई हो सके। बाकी समय में पानी का बहाव अच्छा रहे। यह बातें चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के अधिकारियों की बैठक में कही।
चित्रकूट। मंडलायुक्त ने रामघाट का निरीक्षण कर सफाई कार्य को देखा। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड को निर्देश दिए कि जो सीढ़ियां टूटी फूटी है उनकी तत्काल मरम्मत करा दें। जितनी भी बोरियां मंदाकिनी नदी पर अभी हैं उनको तत्काल और मजदूरों को लगाकर निकाल ली जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी मझगवां सतना एचके धुर्वे के अलावा मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के संबंधित अधिकारी तथा शोधकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमर उजाला ने भी कई बार मंदाकिनी प्रदुषण से लेकर इसमें पडी बोरियों को निकालने की खबरें प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। इन खबरों पर जिला प्रशासन ने कई बार कार्यवाही भी कराई है।