{"_id":"693325c9834fda121501b34d","slug":"sitapur-phc-found-closed-divisional-commissioner-sought-an-answer-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-124068-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बंद मिली सीतापुर पीएचसी, मंडलायुक्त ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बंद मिली सीतापुर पीएचसी, मंडलायुक्त ने मांगा जवाब
Sat, 06 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। धान क्रय व्यवस्था की जांच के लिए शुक्रवार को चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने जिले के दो धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बाद में मंडलायुक्त सीतापुर पीएचसी गए, वहां गेट पर ताला लटका मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
कर्वी मंडी परिसर धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित विपणन निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने मंडलायुक्त को बताया कि अब तक 33 कृषकों से कुल 1,348 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। सभी कृषकों को धान खरीद का भुगतान समय से किया जा चुका है। 48 घंटे से अधिक समय का कोई भुगतान लंबित नहीं पाया गया। मंडलायुक्त ने मंडी समिति कर्वी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां मंडी सहायक ने बताया कि अब तक 26 कृषकों से 923 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। सभी किसानों का भुगतान पूरी तरह किया जा चुका है।
मंडलायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर ताला मिलने पर कमिश्नर ने गंभीर लापरवाही मानते हुए नाराजगी जाहिर की। इस मामले में मंडलायुक्त ने सीएमओ से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि केंद्र पर नियमित चिकित्सकीय सेवाएं प्रत्येक परिस्थिति में उपलब्ध रहें। कहा कि समस्त डॉक्टरों की उपस्थिति समय से दर्ज हो तथा अनुपस्थिति की पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाए।