फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SIT interrogated jail officials, also kept an eye on property

Chitrakoot News: जेल अधिकारियों से एसआईटी ने की पूछताछ, संपत्ति पर भी नजर

Tue, 28 Feb 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 28 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
SIT interrogated jail officials, also kept an eye on property
चित्रकूट। जेल प्रकरण में एसटीएफ व एसआईटी की टीम ने निलंबित जेल अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इन्हें चित्रकूट के गुप्त स्थान पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जेल परिसर में भी जांच टीम ने मंगलवार को डिप्टी जेलर व एक वार्डर से बयान लिए। इनकी संपत्ति की भी जांच की जा रही है। उनके व परिजनों के बैंक खाते व अन्य संपत्ति का भी विवरण लिया गया।
विज्ञापन

दस फरवरी को जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो के नियमों के विपरीत मिलने के दौरान पकड़े जाने पर निलंबित जेल अधीक्षक समेत आठ जेल अधिकारी-कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मंगलवार को जांच टीम ने एक अन्य डिप्टी जेलर व एक वार्डर से चित्रकूट में पूछताछ की है। बताया गया है कि इनसे विधायक अब्बास व निखत की गैर कानूनी ढंग से मुलाकात कराने के तरीके व मध्यस्थों की जानकारी ली गई। बदले में इन्हें क्या मिला और किसने पहुंचाया है इसकी तस्दीक की जा रही है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सभी नामजद जेल अधिकारियों से क्रमवार जांच व पूछताछ की जा रही है। मददगारों की तलाश में कई जगह पूछताछ
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला जेल प्रकरण में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जांच टीम ने शहर समेत कसहाई रोड, पुरानी बाजार व बस स्टैंड के पास सादी वर्दी में जाकर पूछताछ की। इसमें एक कंप्यूटर सेंटर भी शामिल है, जो पहले से चर्चा में आ चुका है। बताया गया कि इस सेंटर के संचालन में गिरफ्तार सपा नेता का वरदहस्त है। पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई का खुलासा करने से कतरा रहे हैं। बस इतना ही कहते हैं कि सब जांच की जद में हैं। लगभग तीन माह तक चित्रकूट में रहने के दौरान निखत बानो व उसके चालक नियाज ने स्थानीय लोगों से काफी संपर्क बनाया था। यह खुलासा हो गया है कि नवनीत सचान से फराज खान ने ही संपर्क कराया क्योंकि वह स्थानीय होने के कारण यह जानता था। इसके बाद शुरुआत में डीलिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये नियाज से लेकर नवनीत ने जेल में अधिकारियों तक पहुंचाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed