फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sister-in-law and sister-in-law drowned in Yamuna, sailor saved nephew

Chitrakoot News: यमुना में डूबी भाभी ननद, नाविक ने भतीजे को बचाया

Thu, 18 Jul 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law drowned in Yamuna, sailor saved nephew
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे में शादी समारोह में आईं महिलाएं पूजन के लिए यमुना नदी पहुंची। इसी बीच ननद, भाभी और भतीजा स्नान करने के दौरान अचानक गहराई में डूब गए। यह देख महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई। एक नाविक ने युवक को तो बचा लिया, जबकि ननद व भाभी डूब गईं।
विज्ञापन

बुधवार को आंबेडकर नगर के शिवमंगल के पुत्र लवकुश की शादी समारोह में 11 महिलाएं मायन विसर्जन करने के लिए मऊ के निर्माणाधीन यमुना पुल के समीप बुधवार की सुबह नदी घाट पहुंची थीं। रगौली कर्वी गांव की किरण (16) पुत्री कौशलेश उसकी भाभी पुष्पा (24) पत्नी रामभरोसा व भतीजा रामचरण (24) पुत्र दिनेश स्नान करने लगे। देखते-देखते वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख मौजूद महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

वहां मौजूद नाविक मेछवा ने तत्काल यमुना में छलांग लगाकर रामचरण को बचा लिया। उसने ननद व भाभी को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने से वह काफी दूर निकल गईं थी। इसके बाद कुछ अन्य नाविकों ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार को बारात घर आई थी। बुधवार को मायन रस्म अदा करने के दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरो को लगाकर तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका।

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। एसडीआरएफ के प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार डूबी महिला व युवती की तलाश कर रही है। इसके लिए जाल भी नदी में डाला गया है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने से परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed