फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shri Ram performed Pind Daan at Dashrath Ghat situated in the middle of dense forests

Chitrakoot News: घने जंगलों के बीच बने दशरथ घाट पर श्रीराम ने किया था पिंडदान

Thu, 31 Oct 2024 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram performed Pind Daan at Dashrath Ghat situated in the middle of dense forests
चित्रकूट। जिले के मऊ क्षेत्र में घने जंगलों के बीच स्थित है दशरथ घाट। कहा जाता है कि राम ने अपने पिता की मृत्यु के बाद वनवास काल में यहीं पर पिंडदान किया था। इसी वजह से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां पितृ पक्ष मेंं दूर-दूर से श्रद्धालु आकर पुरखों को जलतपर्ण करते हैंं।
विज्ञापन

मऊ कस्बे के पास स्थित लालता रोड से होते हुए इस स्थान के लिए रास्ता जाता है। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर घने जंगल में पहाड़ों के बीच दशरथ घाट बनाया गया है। इस जगह पर झरना बहता रहता है। इसी स्थान भगवान श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का पिंडदान किया था। इस जगह पर राम ने एक शिवलिंग की स्थापना की थी। इस स्थान पर कई देवी देवताओं की मूर्ति बनी है। पहाड़ के बीच बहते झरने की आवाज कल कल करती रही है। इस जगह का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। दशरथ घाट के पास ही एक गुफा भी है।
विज्ञापन

राघव घाट पर श्रीराम ने किया था स्नान
धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित राघव घाट एक पवित्र स्थल है। यह स्थान भगवान श्रीराम की कथा से जुड़ा है। जब भगवान राम वनवास के दौरान चित्रकूट आए थे, तो उन्होंने इस घाट पर स्नान किया था। यह घाट भगवान राम की पूजा के लिए प्रमुख स्थान है। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि श्रीराम ने इस घाट पर स्नान किया था। मंदाकिनी नदी के जल में अपने पिता के नाम जल तर्पण किया था। राघव घाट में भगवान राम मंदिर, माता सीता मंदिर, हनुमान मंदिर, भगवान शिव मंदिर है। इस घाट में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में रामनवमी दीपावली, होली, मकर संक्राति में कार्यक्रम होते हैं। राघव घाट के आसपास कई आकर्षण स्थल हैं। इसमें कामदगिरि पर्वत, कामदनाथ मंदिर, मंदाकिनी नदी व चित्रकूट जलप्रपात स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed