फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shout jai mata di in temples

चित्रकूट: मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे

Sun, 18 Oct 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shout jai mata di in temples
शहर में सजाये गये देवी पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान पूजन करते भक्तगण - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कोरोना संक्रमण के चलते शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कई स्थानों पर मूर्ति स्थापना की गई।
विज्ञापन

शनिवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्रि के चलते जगह-जगह मां दुर्गा के दरबार सज गए। देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कोरोना महामारी भी उनकी आस्था को नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर मंदिरों में लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर और मास्क लगाकर पूजा की।
हालांकि कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम धड़ाम नजर आए। इस दौरान मंदिरों में घंटों की गूंज के साथ देवी के जयकारे ही सुनाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहे। पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा कर पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शहर, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में कम जगहों पर दुर्गा पंडाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर (संवाद) के अनुसार, कस्बे में लगभग तीन दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। कस्बे के ऐतिहासिक जालपा देवी मंदिर में महिलाओं ने गाइडलाइन के अनुसार पूजा अर्चना की। वयोवृद्ध सुंदरलाल गुर्दबान ने मां जालपा देवी के पौराणिक इतिहास को बताते हुए कहा कि लगभग दो सौ वर्ष पहले उनके पूर्वजों को स्वप्न देकर मां जालपा यमुना नदी से उतपन्न हुईं थीं।

इन्हें दरवाजे के सामने एक कच्चे चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया था। इसके बाद देवी भक्त हरदेव अग्रवाल ने लगभग 80 वर्ष पहले मंदिर बनवाकर प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति स्थापित की थी। तब से राजापुर निवासी देवी जालपा को कुलदेवी व आराध्य देवी मानकर पूज रहे हैं और मां भी अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed