फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shortage of roadways buses in Chitrakoot, private buses hike fares by up to Rs 70

Chitrakoot News: चित्रकूट में रोडवेज बसों की कमी, निजी बसों ने किराया 70 रुपये तक बढ़ाया

Thu, 26 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses in Chitrakoot, private buses hike fares by up to Rs 70
25 सीकेटीपी-22-अस्थाई बस स्टॉप में रोडवेज से सटाकर खड़ी प्राइवेट बसें। संवाद
चित्रकूट। रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी बसों और डग्गामार वाहनों के बढ़ा किया देकर सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों में भीड़ के कारण निजी बस संचालकों ने कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। तय किराए से 20 रुपये तक अधिक है और कुछ पर यह अंतर 70 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजापुर रूट पर रोडवेज का किराया 47 रुपये है। निजी बसें 50 से 60 रुपये तक वसूल रही हैं। कुछ वाहनों में यह 70 रुपये तक लिया जा रहा है। स्थानीय यात्री मनोज सिंह, राकेश नारायण और प्रेमदत्त ने बताया कि राजापुर सहित पहाड़ी, मानिकपुर, देवांगना, बड़ी मड़ैया और चितूपुर रूट पर भी किराया बढ़ा है। त्योहारी मौसम को देखते हुए इन रूटों पर 15 से 20 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है। त्योहारी मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है, जिससे लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। चित्रकूट डिपो में बसों की कमी है। इससे यात्रियों को बांदा, महोबा और हमीरपुर डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन बसों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

प्रयागराज रूट पर किराए में कमी
प्रयागराज रूट पर निजी बस संचालकों ने किराया कम कर दिया है। बांदा की ओर जाने वाली बसें प्रयागराज की ओर भी जाती हैं, जिससे अस्थायी कर्वी बस स्टैंड पर पर्याप्त बसें उपलब्ध रहती हैं। रोडवेज का किराया 150 रुपये है, जबकि निजी बसें महज 100 रुपये ले रही हैं। इस किराए के अंतर के कारण कई बार यात्रियों को लेकर विवाद भी होते रहते हैं।

---------

बोले जिम्मेदार---------
रोडवेज डिपो चित्रकूट के एआरएम एलके राम ने बताया। उन्होंने कहा कि बसों की कमी वाले रूटों पर बसें बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। बस स्टैंड में पेट्रोल पंप का काम शुरू होने वाला है, जिसके बाद डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed