फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shortage of buses in roadways, private companies are charging arbitrary fares

Chitrakoot News: रोडवेज में बसों की कमी, निजी वसूल रहे मनमाना किराया

Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses in roadways, private companies are charging arbitrary fares
फोटो 28 सीकेटीपी-3- परिचय -सड़क के दोनों ओर खडृे प्राइवेट वाहन में बैठते यात्री । संवाद
चित्रकूट। दिवाली नजदीक आते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बसों की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग से मिलने वाली 24 बसें अब तक चित्रकूट डिपो को नहीं मिली हैं। इस वजह से लोग मजबूरन प्राइवेट वाहन में अधिक किराया देकर सफर कर रहे हैं। कई यात्री ओवरलोड वाहनों की खिड़कियों या पीछे लटक कर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन



चित्रकूट पर्यटन क्षेत्र में रोडवेज बस डिपो बन गया है, लेकिन कर्वी में पुराने अस्थाई डिपो को प्रशासन ने बंद कर दिया। दोनों डिपो के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी है। परिवहन निगम ने दो महीने पहले 24 नई बसों का आवंटन किया था, जो ग्रामीण अंचलों में चलानी थीं, लेकिन अब तक बसें डिपो तक नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन


सपा शासन काल में 2014 में दो रोडवेज बसें चल रही थीं, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली थी। दिवाली मेले में बाहरी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को बसें मिल जाती हैं, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ट्रैक्टर, पिकअप और प्राइवेट साधनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुखमा के संतोष ने बताया कि उनके क्षेत्र के लगभग सौ यात्री रोज़ाना जीप या ऑटो से सफर करते हैं और मनमाना किराया वसूल किया जाता है। तिरहार के सूरजपाल ने कहा कि बस न होने के कारण सिर्फ रिक्शा और ऑटो ही सहारा हैं।


चित्रकूट डिपो के एआरएम राकेश पांडेय ने कहा कि नई बसें स्वीकृत हो चुकी हैं और कमियों को पूरा करने का काम जारी है। दिवाली मेले तक अधिक से अधिक बसें लगाकर ग्रामीण यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।

फोटो 28 सीकेटीपी-3- परिचय -सड़क के दोनों ओर खडृे प्राइवेट वाहन में बैठते यात्री । संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-3- परिचय -सड़क के दोनों ओर खडृे प्राइवेट वाहन में बैठते यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed