फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shops will be built at the district panchayat traffic intersection

Chitrakoot News: जिला पंचायत ट्रैफिक चौराहे पर बनवायेगा दुकानें

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shops will be built at the district panchayat traffic intersection
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के सुन्दरीकरण के कार्यों में जिला पंचायत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिसके तहत शहर के ट्रैफिक चौराहे में अपनी जमीन पर जिला पंचायत द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने गुरूवार को कार्यालय में अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर हुए कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक चौराहे के समीप खाली पडी भूमि जिला पंचायत की है। इस जमीन पर दुकान निर्माण कराने का निर्णय जिला पंचायत ने लिया है। इसके लिए पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी अवरोध समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में शहर के ट्रैफिक चौराहे को आकर्षक और जन उपयोगी बनाने में जिला पंचायत भी योगदान करेगी। जिसके तहत अपनी खाली जमीन में प्रथम तल पर 50 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद द्वितीय और तृतीय तल पर भी भवन निर्माण होगा। निर्माण को लेकर वह जिलाधिकारी से भेंट कर योजना को अंतिम रूप देंगे। इसके पूर्व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव को शुभकामनाएं दी। जिसके बाद अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को समय से कार्य पूरा करने में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर अभियन्ता भगत सिंह, अवर अभियन्ता राम सिंह, राकेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक इन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed