फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shopkeepers took to the streets, leading to the clearing of the waterlogging.

Chitrakoot News: सड़क पर उतरे दुकानदार तो खत्म कराया जलभराव

Fri, 28 Aug 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 28 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers took to the streets, leading to the clearing of the waterlogging.
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के वार्ड आठ शंकरगंज में कर्वी-राजापुर मार्ग के किनारे नाला चोक हो जाने से जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इससे नाराज स्थानीय दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और जेसीबी लगाकर नाला साफ कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
एसडीएम ने सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण हटवाने का अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि दुकानदार सड़क की ओर सामान फैलाने से आए दिन दुर्घटनाएं और जाम की समस्या होती है। सभी दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर रखें, ताकि आवागमन बाधित न हो और हादसे न हों।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, शारदा प्रसाद तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed