फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shooting of Shri Ram in TV series Jan-Jan

Chitrakoot News: टीवी सीरीज जन-जन में श्रीराम की शूटिंग

Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shooting of Shri Ram in TV series Jan-Jan
शूटिंग के कलाकार।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी और मानिकपुर क्षेत्र के जंगलों में टीवी सीरीज जन-जन में श्रीराम की शूटिंग हो रही है। इसका निर्माण पद्मश्री डाॅ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी (चाणक्य सीरियल फेम) कर रहे हैं। इस धारावाहिक का प्रसारण दूरदर्शन में किया जाएगा। धारावाहिक में श्रीराम के वनवास काल सहित बाल लीला का दृश्य दिखाया जाएगा। इसके लिए 30 मई तक चित्रकूट क्षेत्र में शूटिंग होगी।
विज्ञापन

डाॅ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि धारावाहिक बनाने का मुख्य उद्देश्य नई पीढी को श्रीराम के चरित्र से अवगत कराना है। बताया कि धारावाहिक की शुरुआत में जब विश्वमित्र श्रीराम को लेने के लिए अयोध्या आते है।वहां से शुरआत की गई है। इस दौरान ताड़का वध करने के साथ ऋषियों के आश्रम की सुरक्षा करते समय राक्षसों को मारने का दृश्य है। इसके बाद जब श्रीराम को वनवास हुआ था। जहां-जहां श्रीराम गए थे। वहां का दृश्य के साथ श्रीराम के किए गए कार्य की शूटिंग की जा रही है। बताया कि चित्रकूट में 30 जून तक शूटिंग होगी।
विज्ञापन

इसमें रामघाट से लेकर कामदगिरि श्रीराम कुटीर, अनुसुइया आश्रम, मंदाकिनी नदी सहित अन्य तीर्थ स्थल शामिल है। बताया कि चित्रकूट तीर्थ स्थल की प्रकृति सुंदरता बहुत अच्छी है।बताया कि अक्षय कुमार निर्मित फिल्म सम्राट पृथ्वी राज, सन्नी देवल की फिल्म मोहल्ला अस्सी का निर्देशन किया। चाणक्य धारावाहिक में चाणक्य की भूमिका भी की है।कई अन्य धारावाहिक में कार्य किया है। इस मौके पर प्रोड्यूसर मदिरा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed