फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shocked by the explosion of artists who reached near the stage

Chitrakoot News: मंच के पास पहुंचे कलाकारों के धमाके से उड़े होश

Thu, 15 Feb 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Shocked by the explosion of artists who reached near the stage
चित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी स्थल से सटा ही मंच बना था। इसी मंच पर मंगलवार को भजन गायिका स्वाति मिश्रा का कार्यक्रम हुआ। बुधवार को फिल्म जगत से जुड़े कलाकार व गायक रोमी कपूर को लेकर आयोजक पहुंचे ही थे कि जोरदार धमाके ने सबको हिला दिया। मंच के पास मौजूद सारे कलाकारों की टीम व आयोजक सभी अपने वाहनों में बैठकर सुरक्षित स्थान पर चले गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजन कर रहे आधुनिक स्टेज दिल्ली के व्यवस्थापक आकाश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम की अंतिम प्रस्तुति के लिए फिल्मी कलाकार रोमी कपूर व उनकी टीम को लेकर वह सब मंच पर पहुंचे ही थे तभी यह धमाका हुआ। फिल्मी कलाकार रोमी व उनकी टीम तो इतना डरी कि वह बिना किसी से कुछ कहे दौड़कर वहां से भागकर अपने वाहनों में आकर बैठ गए। आयोजक भी वहां से खिसक गए। फिलहाल फिल्मी कलाकार तो होटल में चले गए हैं। पुलिस ने सभी आयोजकों व उनके सदस्यों को पूछताछ के लिए पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है।
विज्ञापन


प्रशासन माने चूक नहीं तो मार दे गोली
जिला अस्पताल में जब पुलिस अधिकारी आक्र्रोशित परिजनों को समझा रहे थे, तभी मृतकों के परिजनों ने चिल्लाकर कहा कि प्रशासन अपनी गलती क्यों नहीं मान रहा है। यदि सबके सामने प्रशासन अपनी गलती माने या फिर हम सब को गोली मार दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed