{"_id":"698f7092dbbf22f5740f4164","slug":"shankaracharya-expressed-hope-for-the-safety-of-hindus-in-bangladeshshankaracharya-expressed-hope-for-the-safety-of-hindus-in-bangladesh-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127034-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शंकराचार्य ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर जताई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शंकराचार्य ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर जताई उम्मीद
विज्ञापन
फोटो-13सीकेटीपी 20 कार्यक्रम में भक्तों के बीच में मौजूद जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के मड़फा महादेव में आयोजित 10 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के समापन पर शुक्रवार को संतों ने हवन में पूर्णाहुतियां दीं। इस अवसर पर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने बांग्लादेश में नवगठित सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई है।
स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि बांग्लादेश में संपन्न हुए चुनावों के परिणाम आ चुके हैं और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री को बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले डेढ़ वर्षों से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों और ज्यादतियों पर लगाम लगाएंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब तक इन घटनाओं के लिए कोई जिम्मेदार संस्था या व्यक्ति सामने नहीं आया था, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। शंकराचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र के माध्यम से चुने गए नए प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों को तत्काल रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अब एक चुनी हुई सरकार के रूप में उन्हें एक राजनीतिक मंच मिल गया है, जिसके माध्यम से वे उचित राजनीतिक रास्तों से प्रयास तेज कर सकते हैं ताकि स्थिति सामान्य हो सके। उन्होंने बांग्लादेश की नई सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की।